छत्तीसगढ़

तखतपुर में करंट लगने से चौकीदार की मौत, पेण्ड्री निवासी गंगाराम कोल की गई जान, खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से हादसा, करंट से सुरक्षा के लिए खेतों में बिजली लगाना गैरकानूनी और जानलेवा है, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का आरोप है कि उक्त करंट गुड्डू सूर्यवंशी द्वारा अपने प्लाट में लगाया था।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। तखतपुर विधानसभा थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक गंगराम कोल चौकीदार की मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम गंगाराम कोल पिता मकसूदन कोल, निवासी ग्राम पंचायत पेण्ड्री बताया जा रहा है। मृतक ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में एक प्लाट में चौकीदार का काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 6 बजे मृतक कृषक कार्य मुही पार देखने गया था, तभी दूसरे प्लाट में लगाए गए करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उक्त करंट गुड्डू सूर्यवंशी नामक व्यक्ति द्वारा अपने प्लाट की सुरक्षा के लिए लगाया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना के टीआई और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

करंट से सुरक्षा के लिए खेतों में बिजली लगाना गैरकानूनी और जानलेवा है, इस पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button