बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जन्मदिन महामाया की धार्मिक नगरी रतनपुर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया.


बिलासपुर – जिसमें अरुण साव नें अपने जन्मदिन के अवसर पर माँ महामाया के चरणों में शिश नवाकर अपने और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद माँगा. ततपश्चात भारतीय जनता पार्टी के झुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्त्ता श्री सुमित अग्रवाल के दवारा आयोजित अपने जन्मदिवस कार्यक्रम में रतनपुर स्थिति सिद्ध विनायक मंदिर में गणेश भगवान की पूजा अर्चना की. भारतीय जनता पार्टी मण्डल रतनपुर के समस्त कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों व जगह जगह से हजारों की संख्या में आए भारतीय जनता पार्टी के करकर्ताओं नें श्री अरुण साव को जन्मदिवस की बधाइयाँ एवं सुभकामनाये दी, अग्रवाल समाज की तरफ से मारवाड़ी युवा मंच रतनपुर के अध्यक्ष सुमित बंसल की अगुवाई में अरुण साव का श्री फल, शाल और माला पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया , अरुण साव के जन्मदिवस के अवसर पर सिद्धि विनायक मंदिर में श्री सुमित बंसल के दवारा श्री अरुण साव जी के 54साल के होने पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए गणेश भगवान के समक्ष 54घी के दीपक जलवाये गए,वहाँ उपस्थित मंदिर के पुजारीयों के दवारा श्री गणेश भगवान की अरुण साव एवं उनके समस्त परिवार की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करवाई गई.समाज सेवी सुमित बंसल के दवारा अरुण साव के हाथों भैरव मंदिर में जरुरत मंद लोगों को कम्बल वितरण भी करवाया गया, तत्पश्चात श्री अरुण साव जी नें अपने जन्मदिन कार्यक्रम के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए सुमित बंसल को धन्यवाद व्यक्त कर बिलासपुर अपने कार्यलय के लिए प्रस्थान किया


