छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आनंदनगर कालोनी में मना तीज मिलन कार्यक्रम

दुर्ग। गौरवपथ स्थित आनंदनगर कालोनी में तीज मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।जिसमें कालोनी की महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी पहनकर उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरूण वोरा उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद माहेश्वरी ठाकुर तथा पूर्व पार्षद देवकुमार जंघेल ने भी इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए महिलाओं को तीज की बधाई दी। आनंद नगर कालोनी के उपाध्यक्ष डीएल वर्मा, सेवा निवृत संयुक्त कलेक्टर श्री दीक्षित ने गुलदस्ता भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत-संगीत का मनमोहक कार्यक्रम पेश किया। इसमें मिली पाठक तीज क्वीन चुनी गई। मिसेस आनंद नगर मिश्रा मेडम बनी तथा शोभा वर्मा मिसेस परफेक्ट चुनी गई। आनंद नगर कालोनी के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय एवं मिसेस सीमा पांडेय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मधु, पूजा, नेहा, पार्वती कटकवार, हेमा पाठक, वर्षा, प्रेरणा श्रीवास्तव, दीक्षित मेडम, अर्चना तिवारी, कल्पना पांडेय, कविता, गीता तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button