छत्तीसगढ़

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. नायक का दौरा कार्यक्रम State Women’s Commission President Dr. Nayak’s Visit Program

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. नायक का दौरा कार्यक्रम

बिलासपुर 19 अप्रैल 2022

छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक 21 अप्रैल 2022 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। डॉ. श्रीमती नायक सवेरे सुबह 9 बजे से रायपुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ भवन में उनका आगमन होगा। दोपहर 12 बजे आमजनों से मुलाकात करेंगी तथा जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। इसके पश्चात् इन्द्रा विहार कॉलोनी के समीप स्थित सखी वन स्टॉप एवं बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी। शाम 5.30 बजे डॉ. नायक रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button