छत्तीसगढ़

राज्यपाल के आगमन पर लगाई गई कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी’

राज्यपाल के आगमन पर लगाई गई
कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी’

बिलासपुर 19 अप्रैल 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का 20 अप्रैल 2022 को बिलासपुर आगमन होगा। इस दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री अश्वनी कंवर की ड्यूटी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय में लगाई गई है। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री राजकुमार साहू की ड्यूटी एसईसीएल गेस्ट हाउस में लगाई गई है। अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्रीमती रिचा सिंह की ड्यूटी राजेन्द्र नगर चौक, कार्यक्रम स्थल में लगाई गई है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री प्राजंल मिश्रा की ड्यूटी डॉ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय करगीरोड कोटा में एवं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री रमेश कुमार मोर की ड्यूटी बी.आर.यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में लगाई गई है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button