छत्तीसगढ़

शहर के कुम्हारपारा इलाके में रहने वाले बर्तन कारोबारी का शव कोडेनार थाने के रायकोट में मिला है।

राजा ध्रुव।जगदलपुर- शहर के कुम्हारपारा इलाके में रहने वाले बर्तन कारोबारी का शव कोडेनार थाने के रायकोट में मिला है। बताया जा रहा है कि बर्तन कारोबारी पिछले 4 दिन से लापता था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार माने तो जिस स्थिति में कारोबारी का शव मिला है उसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक का हाथ बंधा था और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। एसडीओपी केशलूर यूलेण्डन यार्क ने बताया कि केशलूर इलाके में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी।
शव अज्ञात होने के वजह से शहर के सभी थानों में संबंधित शव के बारे में पतासाजी की गई, मृतक का नाम संतोष जैन है। शहर के कोतवाली थाने में उसकी चार दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button