छात्रावास की छात्राओं को मजिस्ट्रेड और महिला पुलिस ने दी कानून की जानकारी

दुर्ग। विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षा केंद्र कन्या दुर्ग एवं आदिवासी छात्रावास नेहरूनगर की करीब 860 छात्राओं के लिए विज्ञान विकास केंद्र दुर्ग हॉस्टल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षा टीम की सदस्य एवं प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वर्णलता राजमणी एवं दुर्ग महिला थाना प्रभारी वी प्रभा राव द्वारा उपस्थित छात्राओं क़ो कानून की जानकारी दी गई।
इस मौके पर पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को भी विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही छात्राओं से अपील की गई कि आपके साथ कोई भी जबरदस्ती करता है या किसी भी बातों से आपको ब्लेकमेल करता है तो, महिला हेल्प लाईन में शिकायत करें व अपने संबंधित पुलिस थाना में भी जरुर सूचना देें। स्वयं सेविका के सदस्यों द्वारा सेल्फ डिफेंस बताया गया। महिला मजिस्ट्रेट द्वारा महिला संबंधी अपराध, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, कानून एवं दहेज से संबंधित अपराधों की जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी वि प्रभा राव द्वारा बच्चो से उनकी परेशानियां पूछी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।