Uncategorized

Parliament Winter Session 2024: आज से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, वक्फ संशोधन बिल समेत 16 विधेयक हो सकते हैं पेश

Parliament Winter Session 2024

Parliament Winter Session 2024: नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) आज यानि 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। कहा जा रहा है कि, इस सत्र में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल हो पेश सकते है। अडाणी रिश्वत कांड पर हंगामा होने के आसार हैं। वहीं, मणिपुर, वायु प्रदूषण और रेल हादसों पर मांगी चर्चा भी हो सकती है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों का असर भी संसद सत्र पर देखने को मिल सकता है।

Read more: Firing in Bar: संडे को बार में बैठकर पार्टी कर रहे थे लोग, तभी बदमाशों ने अचानक की अंधाधुंध फायरिंग, थम गई 6 लोगों की सांसें 

परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘संविधान सदन’ में होगा। बता दें कि, संसद के पुराने भवन को अब ‘संविधान सदन’ कहा जाता है जहां सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस का कार्यक्रम होगा।

Read more: Maharashtra Politics Update : महाराष्ट्र में सीएम फेस की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला 

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय ने बताया कि, 26 नवंबर को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ आयोजित की जा रही है। संविधान दिवस का यह कार्यक्रम पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में होगा। इस सत्र में दोनों सदनों की 19-9 बैठकें होनी हैं, जबकि 26 नवंबर को राज्यसभा और लोकसभा की बैठकें नहीं होंगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button