Uncategorized

MP Vijaypur and Budhni By-Election Result LIVE: बुधनी और विजयपुर में किसे मिलेगी जीत? आज आएंगे विधानसभा उपचुनाव के परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

MP By Election 2024 Result 2024

भोपाल: MP Vijaypur and Budhni By-Election Result LIVE आज लोकतंत्र का महापर्व है। अब से कुछ देर में मध्यप्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। विजयपुर में 21 और बुधनी में 13 राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी। सबसे पहले बुधनी विधानसभा सीट के चुनाव रिजल्ट आएंगे। सुबह नौ बजे से दोनों ही विधानसभा से उपचुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

Read More: UP Upchunav Result 2024 Live: 9 विधानसभाओं के 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, इस सीट पर सबसे पहले आ सकते हैं नतीजे 

बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

MP Vijaypur and Budhni By-Election Result LIVE आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के विजयपुर और बुधनी सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसका परिणाम आज सामने आएगा। दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। बुधनी में जहां भाजपा से रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच टक्कर है। वहीं विजयपुर में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा और भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत के बीच मुख्य मुकाबला है।

Read More: Jharkhand Chunav Results 2024 LIVE: झारखंड में हेमंत की वापसी या बदलेगी सरकार? कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, सबसे पहले आएगा इस सीट का का परिणाम 

दोनों सीटों पर क्यों ​हुए उपचुनाव?

दरअसल, 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुधनी से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। इस कारण शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट को छोड़ दिया। इसलिए यहां पर चुनाव हुए।

Read More: Maharashtra-Jharkhand Election Results 2024 LIVE Update: महाराष्ट्र और झारखंड में कौन खाएगा ​जीत का हलवा? अब से कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखिए मतगणना से जुड़ी हर अपडेट 

वहीं, विजयपुर में 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामनिवास रावत चुनाव जीते। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। राज्य की मोहन सरकार ने उन्हें पर्यावरण मंत्री बना दिया। जिस कारण विजयपुर सीट पर चुनाव हुए।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button