Uncategorized

President Donald Trump Address To Congress Live: अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का संबोधन, यहां देखें लाइव

President Donald Trump Address To Congress Live | Source : IBC24

वाशिंगटन! President Donald Trump Address To Congress Live : अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर दूसरी बार आसीन होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप आज यानि मंगलवार को कांग्रेस (संसद) को पहली बार संबोधित कर रहे हैं। इस अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने विशेष अतिथियों के तौर पर एक दमकलकर्मी का परिवार, बंधक बनाए गए अमेरिकी शिक्षक समेत सामान्य पृष्ठभूमि वाले कई लोगों को आमंत्रित किया है। बता दें कि राष्ट्रपति के तौर पर वह अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पहली बार संसद को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान टैरिफ वॉर से लेकर यूक्रेन के साथ खनिज संपदा डील और अन्य अहम मामलों पर वह बड़े ऐलान कर सकते हैं।

read more: ICC Champions Trophy 2025: चैम्पियन बनने के लिए टीम इंडिया एक कदम दूर! सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को किया चारों खाने चित, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता 

कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमनें बेहद कम समय में इतना काम किया है, जितना सरकारों ने पिछले 4 सालों में किया है। अमेरिका इज बैक। इसके बाद सदन में USA-USA के नारे लगने लगे। ट्रंप ने कहा, छह हफ्ते पहले मैं इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़ा था और अमेरिका के स्वर्ण युग की सुबह की घोषणा की थी। उस पल से हमने अपने देश को सबसे महान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

हमारा देश वापसी की कगार पर

संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अमेरिका वापस आ गया है। 6 सप्ताह पहले, मैं इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़ा था और अमेरिका के स्वर्ण युग की सुबह की घोषणा की थी। उस क्षण से, हमारे देश के इतिहास में महान और सबसे सफल युग को सुनिश्चित करने के लिए केवल तेज और अथक कार्रवाई की गई है। हमने 43 दिनों में इतना कुछ हासिल किया है जितना कि अधिकांश प्रशासनों ने 4 या 8 वर्षों में हासिल किया है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। हमारी भावना, गर्व और आत्मविश्वास वापस आ गया है। अमेरिकी सपना अजेय है और हमारा देश वापसी की कगार पर है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, “पिछले 6 हफ़्तों में, मैंने लगभग 100 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं और 400 से ज़्यादा कार्यकारी कार्रवाइयाँ की हैं – जो हमारे अद्भुत देश में सामान्य ज्ञान, सुरक्षा, आशावाद और समृद्धि को बहाल करने का एक रिकॉर्ड है। लोगों ने मुझे इस काम के लिए चुना है और मैं इसे कर रहा हूँ।”

 

Related Articles

Back to top button