छत्तीसगढ़

भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन, पूर्व मंत्री केदार और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने दिया समर्थन

 

भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन, पूर्व मंत्री केदार और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने दिया समर्थन

भानपुरी: भाजपा मंडल भानपुरी द्वारा आज किसानों के धान खरीदी, बार दाने की कमी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बाजार स्थल भानपुरी में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद दिनेश एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप पहुंचकर किसानों के समर्थन में जमकर वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों को ठगने के आलावा कुछ नहीं कर रही है। झूठ बोल कर सत्ता में आयी सरकार केन्द्र से मिल रही धान के समर्थन मूल्य को भी किसानों को नहीं दे पा रही है बल्कि केवल विरोध के राजनीति के चलते केन्द्र की महत्वपूर्ण कृषि कानून के प्रति किसानों को भ्रमित कर रही है। गंगाजल के कसम खाने वाली कांग्रेस आज केवल दारू बेचने में व्यस्त है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कांग्रेस केवल और केवल धोखा कर रही है चाहे वह किसानों के साथ हो या युवाओं के साथ। किसानों के बोनस के मामले से लेकर युवाओं को रोजगार भत्ता तक के मामले में केवल छलावा कर रही है । कांग्रेस सरकार कभी भी किसानों का हित नहीं कर सकती।
एक दिवसीय धरना को संबोधित करते पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भी कांग्रेस सरकार और उसकी नीती पर तिखा प्रहार किया। श्री केदार कश्यप ने कहा छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है किसानों के साथ परीक्षा की घड़ी प्रारंभ हो गयी है, किसान सिर्फ और सिर्फ परेशान हो रहे हैं कभी बारदानों की कमी से तो कभी टोकन के नहीं कटने से। धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना तक नहीं है । किसान अपने पैसे से बारदाना खरीद रहे हैं।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह वही कांग्रेस सरकार है जो कभी किसानों के धान को पानी में भिगोकर खरीदी करती थी । धान का एक एक दाना लेने का दावा करने वाली कांग्रेस आज गिरदावरी के नाम से किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। पिछले वर्ष के धान की पूरी कीमत तक सरकार दे नहीं पायी है और फिर से किसानों से धान ले रही । हमने अपने शासन काल में किसानों के बेहतर कार्य किया था लेकिन आज जब किसानों का तकलीफ देखते हैं तो दुख होता है।
राज्य की कांग्रेस सरकार अधिकारी कर्मचारी को सामने कर किसानों, युवाओं और आम जनता को गुमराह कर रही है किसानों को टोकन और खराब धान के नाम से परेशान करवा रही है। श्री केदार कश्यप ने अधिकारी कर्मचारियों पर भी निशाना लगाते कहा कि अधिकारी कर्मचारी यह ना भूले कि वे भी किसान घर से हैं और किसान देश के अन्नदाता हैं। यह धरना राजनीति के लिए नहीं किसानों के हक के लिए है और हम हमेशा किसानों के साथ है किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद विभिन्न मांगो को लेकर मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल के नेतृत्व में एसडीएम को भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री निवास मिश्रा,जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला सदस्य निर्देश दिवान मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तरूण चोपड़ा ने भी किसानों को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button