Uncategorized

*कृषिमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र चौबे के विकास कार्यों से प्रभावित होकर देवकर के सुरेंद्र साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेसी गमछा पहनकर जताया कांग्रेस पर अपना विश्वास*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर के स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर के सुरेन्द्र साहू(बिल्लू) को आज क्षेत्रीय विधायक एवं कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे के समक्ष निजी निवास पर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया गया। जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, एल्डरमैन- सतीश धीवर, रोशन अग्रवाल नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष-राधेश्याम ढीमर, वरिष्ठ कांग्रेसी सन्तोष साहू कमलेश ढीमर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब हो कि साजा विधानसभा क्षेत्र के नगर देवकर में विगत कूछ वर्षो में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक रविन्द्र चौबे जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर अनेको विपक्षी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मंत्री रविन्द्र चौबे जी के समक्ष कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button