छत्तीसगढ़

अवैध नशे के व्यापारियों पर थाना रतनपुर पुलिस की कार्यवाही l

अवैध नशे के व्यापारियों पर थाना रतनपुर पुलिस की कार्यवाही l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
मादक पदार्थ गॉजा के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
जप्ती – 8.185 किलोग्राम गॉजा कीमती 4,09,000 रूपये व 01 नग विवो मोबाईल कुल कीमती 4,20,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. भंवर सिंह नेताम पिता पंचराम नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी संवरापारा जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
    श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं डीएसपी क्राइम श्री सुदीप सरकार,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप नशीली वस्तुओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित कर मुखबीर भी तैनात किया गया है, कि दिनाँक 15/10/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम जाली का रहने वाला भवंर सिंह नेताम अपने चाचा के घर में भारी मात्रा में अवैध रूप से गॉजा रखकर बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर भंवर सिंह नेताम के कब्जे से 8.185 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती 4,09,000 रूपये व आरोपी भंवर सिंह नेताम के मोबाईल को जप्त कर उक्त आरोपी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु उनि प्रतिभा पटेल, सउनि पवन सिंह, आर. देवानंद चन्द्राकर, आकाश डोंगरे व उप निरीक्षक हेमंत आदित्य प्रधान आरक्षक 681 राहुल सिंह ,459 प्रमोद सिंह ,आरक्षक 1381 रवि शंकर यादव , 54 प्रेम सूर्यवंशी ,1388महेत्तर कश्यप ,749 मुकेश श का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button