छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस बिलासपुर, ट्रेफिक एलर्ट, दि- 16.10.2026, सम्माननीय नागरिकगणसुगम आवागमन हेतु कृपया यातायात मार्गदर्शिका सहित सादर अपील:-माँ महामाया मंदिर दर्शन रतनपुर

यातायात पुलिस बिलासपुर, ट्रेफिक एलर्ट, दि- 16.10.2026, सम्माननीय नागरिकगण
सुगम आवागमन हेतु कृपया यातायात मार्गदर्शिका सहित सादर अपील:-
माँ महामाया मंदिर दर्शन रतनपुर

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
यातायात पुलिस बिलासपुर, ट्रेफिक एलर्ट, दि- 16.10.2026, सम्माननीय नागरिकगण
सुगम आवागमन हेतु कृपया यातायात मार्गदर्शिका सहित सादर अपील:-
माँ महामाया मंदिर दर्शन रतनपुर:-
पार्किंग स्थल

  1. महामाया परिसर VIP पार्किंग*
  2. पब्लिक पार्किंग महामाया मंदिर परिसर के पास
    3.भैरो बाबा पार्किंग
  3. कोटा शनिचरी मोड़ पार्किंग

भारी वाहन डायवर्सन/नो एंट्री
1.मोतीलाल पेट्रोल पंप
2.महाराणा प्रताप चौक
3.गुरु नानक चौक
3.बिलासपर-सेंदरी-रतनपुर फोर लेन तिराहा बाईपास (अरपापुल के उस पार सकरी की ओर)
4.सेंदरी से मोपका बाई पास फोर लेन के नीचे वाहन रोकने हेतु
5.लखनी देवी के आगे हेलीपेड मोड़ वाहन रोकने
6.कोटा मोड़ शनिचरी पड़ाव रतनपुर
7.कर्रा (खुटाघाट के पास) भारी वाहन रोकने
5.सिल्ली मोड़ वाहन रोकने
शारदीय नवरात्रि महापर्व के सप्तमी के अवसर पर माँ महामाया दर्शन हेतु महामाया मंदिर रतनपुर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों द्वारा पूरी रात्रि पैदल यात्रा की जाती है अतः इस दौरान दिनांक 17.10.2026 के शायं 03 बजे से दिनांक 18.10.2026 के प्रातः 10:00 बजे तक भारी वाहनों को दर्शनार्थियों के मार्ग में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित की गई है
एवं दर्शनार्थियों के सुगम आवागमन हेतु भारी एवं अन्य वाहनों की नो एंट्री, डायवर्सन तथा अन्य वाहनों हेतु पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। समस्त श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध है कृपया निर्धारित रूट, डायवर्सन व पार्किंग का ही उपयोग करें।

तेलीपारा मार्ग में विराजित मां दुर्गा दर्शन
पार्किंग स्थल-
1.लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर,
2.हैप्पी स्ट्रीट,
3.बाजपेई मैदान ,
4.कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग,
5.राम सेतु सरकंडा की ओर निर्माणाधीन न्यूव रिवर व्यू मार्ग,
6.फुटबॉल ग्राउंड
7 देवकी नंदन स्कूल परिसर आदि
उक्त जगह एवं स्थापित प्रतिमा स्थल पर कल 17.10.2026 को शायं कालीन 05:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे से अधिक समय तक माँ दुर्गा दर्शन के कारण व्यस्थतम आवागमन और यातायात दबाव की स्थिति रहेगी अतः इन मार्गों में यथासंभव छोटे वाहन एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ही जावें, तात्कालिक परिवर्तित मार्ग से सहज आवागमन करें, नियत पार्किंग स्थल में ही वाहनों को खड़ी करें, पंडाल परिसर में कही भी वाहन को प्रवेश न करें, एंट्री और एक्जिट मार्ग में ही चलें, जिससे दर्शनार्थियों को सहजतापूर्वक प्रतिमा का दर्शन हो सके और आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।*
नगर में अन्य जगहों पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को दृष्टिगत हुए अन्य जगहों पर भी पार्किंग, डायवर्सन, और नो एंट्री की जा सकती है… अतः आवागमन मे आवश्यक निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें…
जन हीत में जारी
बिलासपुर पुलिस
आदेशानुसार

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button