छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस बिलासपुर पुलिस की उल्लेखनीय कार्य, बिलासपुर पुलिस ने मात्र 06 दिवस में क्यू आर कोड स्कैन के माध्यम 8000 से अधिक ऑटो का किए रजिस्ट्रेशन।ऑटो

यातायात पुलिस बिलासपुर पुलिस की उल्लेखनीय कार्य, बिलासपुर पुलिस ने मात्र 06 दिवस में क्यू आर कोड स्कैन के माध्यम 8000 से अधिक ऑटो का किए रजिस्ट्रेशन।
ऑटो में सवार होकर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील, बिना पंजीयन वाले किसी भी ऑटो में यात्रीगण ना करें यात्रा।
पारदर्शी, विश्वसनीय एवं भरोसे मंद पब्लिक परिवहन की दिशा में क्यूआर कोड रजिस्ट्रेशन अभियान एक अहम पहल,
पंजीयन पूर्ण हो चुके सभी ऑटो में लगाए गए हैं यातायात पुलिस के सूचनात्मक स्टीकर।
शीघ्र ही जिले में संचालित समस्त ऑटो में लगाई जाएगी यूनिक आई डी, क्यू आर कोड
स्कैन करते ही मिलेगा ऑटो चालक व मालिक के संबंध विस्तृत जानकारी।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस के द्वारा जिले में संचालित समस्त प्रकार के ऑटो चालकों का क्यूआर कोड स्कैनिंगके माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सभी ऑटो चालकों का पृथक पृथक यूनिक आईडी एवं क्यू आर कोड जारी किया जाएगा जिन्हें सभी ऑटो के आगे और पीछे प्रदर्शित जगह पर लगाई जाएगी ताकि ऑटो में बैठकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को इस क्यू आर कोड के स्कैन के माध्यम से ऑटो चालक व वाहन मालिक की विस्तृत जानकारी उन्हें प्राप्त हो सके। इस जानकारी को यात्रीगण अपने रिश्तेदारों एवं निकटस्थ व्यक्तियों को भेज कर ऑटो चालक की जानकारी भी परिवारजन को दे सकें। इससे शहर में विश्वसनीय और भरोसेमंद, सार्वजनिक आवागमन की सुविधा को एक नई आयाम और मजबूती मिल सकेगी।
क्यूआर कोड रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत एक तरफ जहां ऑटो में बैठकर सवारी करने वाले महिलाओं बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांग जनों सहित आम नागरिकों को भरोसे मंद एवं विश्वासपूर्ण आवागमन सुविधा प्राप्त होगी वहीं ऑटो चालकों को भी किसी भी प्रकार के वाद विवाद, संशय या असुविधा की स्थिति में तत्काल पुलिस सहयोग प्राप्त हो सकेगा। विदित हो कि जिले में शासन की योजना अंतर्गत महिला ऑटो चालक भी बहुतायत में ऑटो का संचालन कर रहे हैं और उनके द्वारा यात्रियों को 24 * 7 कभी भी शहर एवं दूरस्थ क्षेत्रों में यात्रियों को परिवहन करके उनके गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है जिससे महिला ऑटो चालकों की सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी तथा आम नागरिकों को पारदर्शी, भरोसेमंद एवं विश्वसनीय सार्वजनिक आवागमन सुविधा प्रदान करने में अहम भूमिका निश्चित होगी।
बिलासपुर पुलिस के द्वारा क्यूआर कोड रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र तथा शहर के सभी चौक चौराहे पर विशेष अभियान चला कर एंड्रॉयड फोन के अभ्यस्त नहीं होने वाले ऑटो चालकों तथा रजिस्ट्रेशन हेतु निपुण नहीं होने वाले ऑटो चालकों का पुलिस व यातायात बल के द्वारा लगातार रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की गई है इस रजिस्ट्रेशन में जिले के गणमान्य नागरिकों, युवा संगठनों, नागरिक संगठनों, छात्र-छात्रा संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित अनेक संगठनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप मात्र 06 दिवस में ही 8000 से अधिक ऑटो, ऑटो चालकों व मालिकों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो सका है जो कि कम समय में की गई रजिस्ट्रेशन का एक महत्वपूर्ण सफलता है
क्यू आर कोर्ट रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत नियमित रूप से 24 * 7 रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई जारी है इसके तहत जिले में स्थापित 23 पी ए सिस्टम के माध्यम से अनाउंस करते हुए नागरिकों एवं ऑटो चालकों को ऑटो के रजिस्ट्रेशन के संबंध में सूचना प्रसारित की जा रही है ताकि जिले में संचालित शत प्रतिशत ऑटो का रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया जा सके विदित हो कि ऑटो चालन के क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए। पूर्ण पारदर्शिता हेतु यह अनिवार्य किया गया है कि यात्रीगण बिना क्यू आर कोड के ऑटो में बिल्कुल भी सफ़र न करें।
पारदर्शी, विश्वसनीय एवं भरोसेमंद यात्रा हेतु अनिवार्य रूप से ऑटो में लगे हुए क्यू आर कोड को स्कैन अवश्य करें ताकि यात्रा करने के पूर्व उक्त ऑटो चालक, मालिक एवं ऑटो के संबंध में आपके पास अधिकृत जानकारी प्राप्त हो सके विशेष करके रात्रि कालीन एवं संवेदनशील समय में यात्रा करते समय ऑटो चालकों का जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button