Uncategorized

CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24

भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार, 6 मई 2025 का दिन अनेक महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों से भरा हुआ है। वे सुबह से लेकर शाम तक राज्य की प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इसमें एमपी बोर्ड के बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणामों की घोषणा से लेकर नीति आयोग संवाद और गृह विभाग की समीक्षा जैसी अहम जिम्मेदारियाँ शामिल हैं।

Read More : Bank Holiday In May 2025: मई माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा बैंकिंग से जुड़ा कोई भी कामकाज, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट  

CM Mohan Yadav Tour: सुबह 9:45 बजे गेहूं उपार्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। सुबह 10:00 से 10:25 बजे तक मुख्यमंत्री सीएम हाउस से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। यह पूरे प्रदेश के करीब 16 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण क्षण होगा। सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Read More : CG Naxal News : नक्सलियों ने की उपसरंपच की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी 

CM Mohan Yadav Tour: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक वे कैबिनेट मंत्रालय की बैठक में शामिल होंगे, जहाँ सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे। दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक सीएम हाउस स्थित “समत्व” में आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। शाम 4:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री गृह विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थितियों की गहन समीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button