छत्तीसगढ़

करंजी स्कूल में कोरोना वायरस जागरूकता कार्यक्रम

कोंडागाँव । पुरे विश्व मे तेजी से फैल रही कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी के स्कूल परिसर मे “कोरोना से डरना नही, लड़ना है” स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम सयोंजक संस्था के शिक्षक टी. एंकट राव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि कोरोना वायरस से सम्बंधित अफवाहों से हमे बचना चाहिए। इस वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-खांसी, बुखार, बार बार छींक आना, गले मे खरास आदि हैं पर ज़रूरी नही है कि इसका सम्बन्ध सीधे तौर पे इस वायरस से है पर यदि ऐसे कोई लक्षण हमारे शरीर पर है तो हमे नजदीक के किसी अस्पताल या डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए ताकि इन लक्षणो की सही जानकारी हमे मिल सके साथ-साथ अपने घर-परिवार, पारा-मोहल्ला के लोगो को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। इसके साथ-साथ हाथ मिलाने की पाश्चात्य सभ्यता को छोड़ कर “नमस्ते भारत” की पुरानी परम्परा को ध्यान मे रखते हुए लोगो को नमस्ते कहकर अभिवादन करे ताकि इस वायरस के संक्रमण को स्वयं और दूसरों तक पहुँचने से रोक सके। शिक्षक रमन ठाकुर और टी.आर. नेताम ने भी इस वायरस के लक्षण और उससे बचाव के विभिन्न उपायों के बारे मे बताया। इस अवसर पर वत्सला नाग, सुधा सोम, उपासना यादव, के. ठाकुर, पूर्णिमा ध्रुव एवं संस्था के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button