छत्तीसगढ़

18 से 22 फरवरी तक चांदमारी अभ्यास

18 से 22 फरवरी तक चांदमारी अभ्यास
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़– नारायणपुर जिले में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं वाहिनी एवं 53वीं वाहिनी द्वारा वार्षिक चांदमारी अभ्यास की अनुमति चाही गयी है। जिसके तहत् 53वीं वाहिनी आईटीबीपी अनाज मंडी नारायणपुर द्वारा 18 से 19 फरवरी 2020 तक ग्राम तेलसी स्थित फायरिंग रेंज में चांदमारी अभ्यास किया जायेगा। वहीं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी फरसगांव कैंप द्वारा 19 से 22 फरवरी तक बेड़माकोट स्थित फायरिंग रेंज में चांदमारी की जायेगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी नारायणपुर द्वारा जारी स्वीकृति आदेश में चांदमारी स्थल के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था सहित व्यक्तियों एवं मवेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने कहा गया है। इसके साथ ही चांदमारी के दौरान किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button