छत्तीसगढ़

संभागीय सरस मेले का आयोजन 9 से 12 मार्च तक50 स्टॉलों में समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों की होगी बिक्री और प्रदर्शनी

संभागीय सरस मेले का आयोजन 9 से 12 मार्च तक
50 स्टॉलों में समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों की होगी बिक्री और प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 7 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ शासन के तत्वधान में स्व सहायता समूह एवं उद्यमीयों के प्रोत्साहन हेतु दिनांक 9 मार्च से 12 मार्च 2025 तक मुंगेली नाका मैदान में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर जिले सहित पूरे संभाग के जिलो से स्व-सहायता समूहों द्वारा स्व निर्मित उत्पादों की प्रदर्शन सह बिक्री के लिए लगभग 50 स्टॉल सजाया जाएगा। जिसमें स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न स्वदेशी उत्पाद जैसे कपड़े, टेराकोटा, मसाला, आचार, बड़ी पापड, सजावटी सामान, हस्त शिल्प, बांस कला, मिलेट्स आदि अनेक उत्पादो के साथ ही मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रहेगा। मेले मे फूड जोन भी बनाया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button