छत्तीसगढ़दिल्लीदेश दुनियानई दिल्ली

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में मनाया दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में मनाया गया स्थापना दिवस, सर्वसम्मति से कन्हैया कुमार पुनः बने अध्यक्ष

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति, नई दिल्ली द्वारा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मनीष ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना एवं राजकीय गीत के गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों पर अपने विचार रखे। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन में एकता और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री समय सिंह, कोषाध्यक्ष एवं श्री राधेश्याम, वरिष्ठ सदस्य ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर्स कॉन्फेडरेशन ने भी अपने अनुभव साझा किए और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

समारोह के दौरान समिति का निर्वाचन भी संपन्न हुआ। इसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए कन्हैया कुमार को पुनः अध्यक्ष, श्री नंदन सिंह गोसाई को सचिव तथा नंद कुमार गोंड़ को कोषाध्यक्ष चुना।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button