बिलासपुर-कोटा मुख्य मार्ग : छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेडनाम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का है, लेकिन ग्राउंड पर डेवलपमेंट की पोल खुल रही है, कोटा रोड बिलासपुर की “प्रसिद्ध” पहचान – पेड़, पौधे, बिजली, पानी, रोड, नाली और वन विभाग सुनहरा रोड रतनपुर महामाया रोड,

बिलासपुर-कोटा मुख्य मार्ग : छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेडनाम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का है, लेकिन ग्राउंड पर डेवलपमेंट की पोल खुल रही है, कोटा रोड बिलासपुर की “प्रसिद्ध” पहचान – पेड़, पौधे, बिजली, पानी, रोड, नाली और वन विभाग सुनहरा रोड रतनपुर महामाया रोड,
सबका संदेश न्यूज – कोटा करगीरोड, बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
बिलासपुर-कोटा मुख्य मार्ग अपनी अलग ही खासियत के लिए प्रसिद्ध है। कहने को तो यहाँ पेड़-पौधों की हरियाली है, बिजली है, पानी है, रोड है, नाली है… लेकिन इनकी गुणवत्ता की तो कहना ही क्या?
सबसे ज्यादा चर्चित है वन विभाग सुनहरा रोड की नाली की गुणवत्ता – जो देखने लायक है। इस रोड की हालत पर तो अलग से रिसर्च होनी चाहिए।VIP रोड, फिर भी बेहाल –
हैरानी की बात यह है कि यह वही रोड है जहाँ से रोजाना बड़े-बड़े अधिकारियों का दौरा होता है। कलेक्टर, कमिश्नर, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी, विधायक तखतपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू राज्यपाल रमेन डेका सहित सभी प्रशासनिक अमला इसी मार्ग से गुजरता है। इसी रोड पर सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय है, अचानकमार टाइगर रिजर्व जाने का यही मुख्य रास्ता है, आना-जाना लगा ही रहता है। फिर भी इस प्रसिद्ध रोड की सुध लेने वाला कोई नहीं। बोर्ड पर लिखा है –
कोटा 22 Km, रतनपुर 41 Km, लोरमी 56 Km, बिलासपुर 9 Km – छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेडनाम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का है, लेकिन ग्राउंड पर डेवलपमेंट की पोल खुल रही है। स्थानीय लोगों का तंज है – “सब कुछ प्रसिद्ध है, बस सुविधा अप्रसिद्ध है!? ” जनता ने मांग की है कि कम से कम VIP मूवमेंट वाले इस मुख्य मार्ग की नाली, रोड और बिजली-पानी की व्यवस्था तो दुरुस्त की जाए।



