थाना-सीपत, शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले हिस्ट्रीसीटर गुण्डा बदमाश गिरफ्तार

थाना-सीपत, शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले हिस्ट्रीसीटर गुण्डा बदमाश गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
♦️ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
गिरफ्तार आरोपी- राजकुमार केंवट पिता घनाराम केंवट 33 साल निवासी ग्राम कौडिया, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
विवरण : प्रार्थी अनुराग ध्रुव पिता रमाकांत ध्रुव उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी वर्तमान में ग्राम कौडिया निवासी रमेश मरावी के घर में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 20.10.2026 को काम करके घर आने के बाद रमेश मरावी के साथ दशहरा देखने ग्राम कौडिया मेला स्थल गया था कि रात्रि करीबन 08.00 बजे रवि तिवारी के किराना दुकान के पास रूके थे उसी समय ग्राम कौडिया का राजकुमार केंवट प्रार्थी के पास आया और जबरन शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा, पैसा देने से मना किया तो राजकुमार केंवट के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुये राजकुमार केंवट के द्वारा प्रार्थी को बेल्ट से मारपीट करने लगा, रमेश मरावी बीच बचाव करने आया तो उसे भी राजकुमार केंवट ने हाथ मुक्का से मारपीट किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर सीपत पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
