छत्तीसगढ़

अर्पिता ऑफिसर्स क्लब में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

अर्पिता ऑफिसर्स क्लब में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l बिलासपुर अर्पिता ऑफिसर्स क्लब द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कलेक्टर पत्नी श्रीमती निकिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती शशि अमर अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

पूजा-अर्चना के पश्चात क्लब की सदस्याओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ पारंपरिक गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों में भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण के साथ-साथ उत्साह, उल्लास और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर श्रीमती सहाना जी एवं सोनिया प्रकाश सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव रजनी खांडेकर , कोषाध्यक्ष अलका तिवारी तथा श्वेता साव, श्रीता तिवारी, अलका अग्रवाल, नीलिमा रात्रे, रेखा गर्ग एवं भारती दीक्षित सहित क्लब की अन्य सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इसके पश्चात सामूहिक रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
यह आयोजन धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं महिला एकता का सुंदर प्रतीक बना। सभी सदस्याओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस यादगार संध्या को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button