छत्तीसगढ़
अमर शहीद शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर ABEO सुनीता ध्रुव ने दी श्रद्धांजलि, देश और समाज के लिए प्राण देने वाले ही सच्चे देशभक्त

अमर शहीद शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर ABEO सुनीता ध्रुव ने दी श्रद्धांजलि, देश और समाज के लिए प्राण देने वाले ही सच्चे देशभक्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बिल्हा विधानसभा गोंडवाना के वीर सपूत, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक अमर शहीद शंकर शाह जी एवं रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस 18 मार्च के अवसर पर विकासखंड बिल्हा की एबीईओ श्रीमती सुनीता ध्रुव ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। “देश और समाज की स्वतंत्रता के लिए जो अपने प्राणों की आहुति दे, वही सच्चा देशभक्त है।”
उन्होंने कहा कि देश, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन महान वीरों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। वीरता, बलिदान और देशभक्ति की अमर गाथा आज भी हम सभी को प्रेरणा देती है।