छत्तीसगढ़

नारायणपुर में फोर्स ने वर्दीधारी नक्सली को किया ढेर, Ak 47 बरामद Force killed uniformed Naxalite in Narayanpur, Ak 47 recovered

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में फोर्स ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली के पास से फोर्स ने एक एके-47 राइफल बरामद किया। मारे गए नक्सली की शिनाख्त कंपनी नंबर 6 के कमांडर साकेत के रूप में की गई।

नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सोमवार को गश्त पर निकले डीआरजी के जवानों पर पहाड़ी पर छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों के जवाबी फायरिंग करने से नक्सली पहाड़ी के जंगल को ओर भाग गए। फायरिंग बंद होने पर घटनास्थल से एक वर्दीधारी नक्सली का शव डीआरजी जवानों ने बरामद किया। शव के पास ही एके 47 राइफल पड़ी थी जिसे बरामद किया। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सली साकेत पर 10 लाख का इनाम घोषित था

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button