भाजपा युवा मोर्चा मण्डल डिंडोरी अध्यक्ष रघुवीर साहू एवं पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल डिंडोरी अध्यक्ष रघुवीर साहू एवं पदाधिकारियों ने किया रक्तदान।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सेवा संकल्प एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की शुभ अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में जिला युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प रक्तदान शिविर में भाजपा मण्डल डिंडोरी के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान, रक्तदान शिविर में यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, विधायक पुन्नूलाल मोहले जी, जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राकेश साहू जी आशीर्वाद एवं उत्साह वर्धन करने पहुंचे, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल डिंडोरी अध्यक्ष रघुवीर साहू ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार बिना छुट्टी के 18 घंटा से भी ज्यादा काम करते हैं, ठीक उसी प्रकार हम रक्तदान कर रहे हैं वो रक्त के एक एक कण्ड जिनके भी अंदर प्रवेश करे, वो व्यक्ति यशस्वी हो, जन सेवा में समर्पित हों, इस रक्तदान करने वालों में युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू, उपाध्यक्ष दीनू पटेल, उत्तम लोनिया, महामंत्री देवप्रसाद यादव, मंत्री कमल साहू, हरदेव साकत एवं पदाधिकारी गण थे।


