करगी रोड कोटा में “एक दिया मोदी जी के नाम” कार्यक्रम, विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन पर जगह-जगह जलाए गए आशीर्वाद के दीप : पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि l

करगी रोड कोटा में “एक दिया मोदी जी के नाम” कार्यक्रम, विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन पर जगह-जगह जलाए गए आशीर्वाद के दीप : पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l कोटा विधानसभा, करगी रोड कोटा l करगी रोड कोटा में “एक दिया मोदी जी के नाम” कार्यक्रम, विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन पर जगह-जगह जलाए गए आशीर्वाद के दीप : पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि l विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करगी रोड कोटा में “एक दिया मोदी जी के नाम – आशीर्वाद का दीप” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि ने बताया कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या शाला, थाना परिसर, शासकीय अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 09 नारायणी, गणेश, दुर्गा पंडाल, राम मंदिर एवं निज निवास सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और देश सेवा के लिए आशीर्वाद मांगा गया। आयोजन में समस्त लाभार्थियों से आग्रह कर दीप प्रज्वलित कराया गया। सभी स्थानों पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।




