छत्तीसगढ़

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज से कबीरधाम के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच व पीएम मोदी से मिलने का मौका

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज से कबीरधाम के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच व पीएम मोदी से मिलने का मौका

कवर्धा, सितंबर 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देश के युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कबीरधाम जिले में भी इस अभियान को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम व मेरा युवा भारत कवर्धा के माध्यम से कबीरधाम जिले के युवा इस पहल से जुड़कर विकसित भारत के विजन को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

युवा मेरा युवा भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज में 25 सितंबर 2026 तक भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता की प्रक्रिया क्विज से शुरू होकर जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता एवं विचारों को व्यापक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों के सहभागी के रूप में नहीं, बल्कि नीति निर्माण, नवाचार एवं राष्ट्र विकास के सक्रिय भागीदार के रूप में तैयार करना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं सामाजिक विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचारों एवं सुझावों को प्रोत्साहित किया जाएगा व उत्कृष्ट विचारों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2027 को भारत मंडपम नई दिल्ली में किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम व मेरा युवा भारत कवर्धा ने जिले के सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से 25 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में क्विज में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। यह युवाओं के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button