धर्म/समाजभारत

अमझरा सरकार में गूंजेगा भव्य सुंदरकांड पाठ, देशभर से जुटेंगे नामदेव समाजबंधु

संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 17वीं पीढ़ी के वंशज एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्री निवृत्ति नामदास महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

अमझरा सरकार में गूंजेगा भव्य सुंदरकांड पाठ, देशभर से जुटेंगे नामदेव समाजबंधु

संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 17वीं पीढ़ी के वंशज एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्री निवृत्ति नामदास महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

ललितपुर/उत्तर प्रदेश। मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा के बीच स्थित सिद्धपीठ हनुमान जी मंदिर, अमझरा सरकार में आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को भव्य सुंदरकांड पाठ, आमसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन राष्ट्रीय संरक्षक श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी, पंढरपुर महाराष्ट्र के सानिध्य में संपन्न होगा।

आयोजन में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 17वीं पीढ़ी के वंशज श्री निवृत्ति नामदास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर नामदेव समाज सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

इस अवसर पर “नामदेव समाज जोड़ो अभियान—सम्पूर्ण इंडिया” के अंतर्गत राष्ट्रीय टीम के गठन एवं सामाजिक एकता को लेकर आमसभा का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने ललितपुर जिले सहित मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सभी समाजबंधुओं, भक्तों एवं नगरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह रहेगा कार्यक्रम

सुबह 8 बजे: अमझरा घाटी, ललितपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ।

दोपहर 12 बजे: ललितपुर से अमझरा घाटी तक “नामदेव समाज जोड़ो अभियान—सम्पूर्ण इंडिया” के तहत भव्य यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए अमझरा सरकार पहुंचेगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक: अमझरा सरकार में आमसभा, सामाजिक संवाद एवं सम्मान समारोह।

शाम 5 बजे के बाद: प्रसाद वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन धर्म, समाज और सामाजिक एकता का गौरवपूर्ण अवसर है। देशभर के नामदेव समाजबंधुओं के साथ मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के समाजबंधुओं की सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेने की उम्मीद है।

“आइए, सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर धर्मलाभ लें, समाज की एकता को मजबूत करें और ‘नामदेव समाज जोड़ो अभियान—सम्पूर्ण इंडिया’ को सफल बनाएं।”

आयोजन दिनांक: 20 सितंबर 2026, रविवार

स्थान: सिद्धपीठ हनुमान जी मंदिर, अमझरा सरकार, अमझरा घाटी, ललितपुर

आयोजन: भव्य सुंदरकांड पाठ, नामदेव समाज जोड़ो अभियान, आमसभा एवं सम्मान समारोह

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button