छत्तीसगढ़

तुरकाडीह चौक में तलवार लहरा कर आम जनता को परेशान करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

तुरकाडीह चौक में तलवार लहरा कर आम जनता को परेशान करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर कोनी पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी = दयाशंकर लोनिया पिता शोभाराम लोनिया उम्र 32 साल निवासी लोनियापारा ग्राम घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर
विवरण = वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री पंकज कुमार पटेल एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा, थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 10.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशान कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना कोनी प्रभारी श्री विवेक कुमार पांडे के दिशा निर्देश पर पेट्रोलिंग एवं हमराह स्टाफ रवाना होकर तत्काल घटना स्थल तुरकाडीह चौक पहुंचा जहां पर दयाशंकर लोनिया नाम का व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आसपास आने जाने वाले व्यक्ति को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान दयाशंकर लोनिया अपना अपराध कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button