यातायात पुलिस बिलासपुर हनुमान जयंती को शोभायात्रा वाले मार्ग में लगाई जा रही चाक चौबंद व्यवस्था, पर्याप्त बल। ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा एवं सादे वर्दी में भी रखी जाएगी निगरानी।

यातायात पुलिस बिलासपुर हनुमान जयंती को शोभायात्रा वाले मार्ग में लगाई जा रही चाक चौबंद व्यवस्था, पर्याप्त बल। ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा एवं सादे वर्दी में भी रखी जाएगी निगरानी।
शोभायात्रा मार्ग के रूट के पहले सुचारू आवागमन हेतु शोभायात्रा के दौरान की जाएगी डायवर्सन । शोभायात्रा के दौरान नागरिकों से अपील, वैकल्पिक मार्गो के माध्यम से ही अपने गंतव्य तक जावे ।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर भगवान हनुमान जयंती के अवसर यातायात पुलिस बिलासपुर लगाई गई है चाक चौबंद व्यबस्था। विदित हो कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भव्य शोभा यात्रा कल दिनांक 24 2026 को निकाली जाएगी। इस दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा मार्ग सभी प्रमुख चौक, चौराहे, कनेक्टिंग मार्ग एवं विभिन्न ट्राफिक पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई है। शोभायात्रा के मार्ग में आवागमन दबाव को सृष्टिगत रखते हुए रूट का डायवर्सन कर आवागमन को सुचारू एवं सुगम बनाए जाने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्ग का विकल्प दिया गया है अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शोभायात्रा वाले मार्ग में शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन लेकर प्रवेश न करें ताकि श्रद्धालुओं को इस शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही आम नागरिकों को भी अपने गंतव्य तक जाने में किसी भी प्रकार के आवागमन के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कल दिनांक 02.04.2026 को शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकाले जाने वाली शोभायात्रा निम्नानुसार है :-
बोल बम सेवा समिति की ओर से शायं 04:30 बजे नया चौक देवरी खुर्द से शोभायात्रा निकालकर प्रमुख मार्ग तोरवा चौक, जगमल चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समापन होगी।
धर्म जागृति मंच के द्वारा हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार से दोपहर 3:00 बजे झांकी के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रमुख मार्ग गुरु नानक चौक, जगमल चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, तेलीपारा बस स्टैंड, सी एम डी चौक, तार बहार चौक, खुदीराम बोस चौक होते हुए महाकाल ग्राउंड कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तार बहार पहुंचकर समापन होगी।
कालीबाड़ी सरकंडा द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर शायं 04:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान के सामने हनुमान मंदिर से नूतन चौक, सुभाष चौक, जबड़ा मोड़, रामसेतु होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समापन होगी।
इस तरह शायं 05:00 बजे लिंगियाडीह सरकारी स्कूल के सामने से शोभायात्रा निकलकर बसंत विहार, साइंस कॉलेज, अशोक नगर चौक, नूतन चौक, सुभाष चौक जबड़ापारा होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समापन होगी।
इस अवसर पर असामाजिक एवं लापरवाही पूर्वक आचरण करने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई । ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ यातायात के जवान होंगे जगह-जगह पर तैनात ।
उक्त मार्ग में इस दौरान पर्याप्त बल तैनातकर डायवर्सन की जाएगी। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि इस दौरान यथा संभव कोशिश करें किसी भी प्रकार के वाहनों को भीड़ वाली जगह पर लेकर न जावें अपितु वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से ही आवागमन करें। इस अवसर पर सरल सुगम, सुव्यवस्थित और सुचारू आवागमन बनाए रखने में यातायात पुलिस बिलासपुर का सहयोग प्रदान करें।




