छत्तीसगढ़

आमदई खदान में तैनात सीएफ के जवान ने किया आत्महत्या

नारायणपुर (के शशिधरण)। जिला मुख्यालय से 54 से किमी दूर आमदई खदान की सुरक्षा पर तैनात सीएफ 9वी एनबी कम्पनी के जवान धर्मेंद्र गबेल उम्र 36 वर्ष निवासी बालधरोद जिला जांजगीर ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे अपनी सर्विस रायफल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। जानकारी के अनुसार जवान धर्मेंद्र गबेल ने सुबह अपने दो साथियों के साथ नास्ता करने के बाद एकांत में जाकर खुद को खुदकुशी कर लिया। सिर पर गोली लगते ही परखचे उड़ गए जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सुचना मिलते ही एसडीओपी अर्जुन कुर्रे व थाना प्रभारी मनोज सिग ने आमदई खदान पहुंचकर जवान के शव को पहाड़ी से नीचे उतारकर संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जवान चार दिन पहले ही घर से छुट्टी बिताकर आया हुआ था। जवान की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि आमदई पहाड़ी के ऊपर सीएफ 9 बीएन ,22बीएन व डीआरजी सहित तीन बटालियन के जवानों की तैनाती की गई है। जवानों की तैनाती को हटाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा कई दिनों से विरोध भी जताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button