छत्तीसगढ़

बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 22, 23 एवं 24 नवंबर को सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिलासपुर जिले में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पूर्व से चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान कुल 174 वाहन चालकों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार 46 प्रकरणों में धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनें एवं नशे की अवस्था में वाहन बिल्कुल न चलाएँ। आपका सहयोग ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की कुंजी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button