छत्तीसगढ़

जिला पंचायत की बैठक 3 सितम्बर को।

जिला पंचायत की बैठक 3 सितम्बर को।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 25 अगस्त 2025/जिला पंचायत की बैठक 3 सितम्बर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में कृषि विभाग, पशु विभाग, उद्यान विभाग, मतस्य विभाग, क्रेडा विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button