छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।धारदार

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी:-
साहिल यादव पिता दिनेश यादव उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी अषोक नगर अटल आवास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

SSP रजनेश सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 25.08.2025 को सूचना मिला कि अशोक नगर तालाब के पास आम जगह में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, मुखबीर के उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर आरोपी साहिल यादव को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया जिनके कब्जे से चाकू बरामद कर विधिवत् जप्त किया जाकर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button