Uncategorized

*क्षेत्र में हादसे को दावत दे रहे खुले में बगैर सुरक्षा व्यवस्था के बिजली के बोर्ड*

देवकर:- नगर एवं ग्रामीण इलाको में विद्युत विभाग के अफसरो व कर्मचारियों की लापरवाही का एक नज़ारा देखने को मिल रहा है।क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत के बोर्ड, ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युतीय उपकरणों को खुले में रखा गया है।जो आम इंसान की पहुंच में होने से कभी विद्युतीय हादसा व दुर्घटना को भी दावत देने जैसा है।देखा जाए तो नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगे विद्युतीय उपकरण को खेल खेल में छोटे बच्चे तक अनजान वश में छू सकते है।जिससे खुले में बगैर सुरक्षा व्यवस्था के होने बिजली का जबरदस्त करेंट लग सकता है।जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।इसके बावजूद जिम्मेदार विद्युत विभाग के अफसर व कर्मचारी व्यवस्था को ठीक करने की नही सोच रहे है।जो चिंताजनक है।वर्तमान में नगर के अधिकांश वार्डों एवं हर गांव में इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।जो काफी गम्भीर है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button