छत्तीसगढ़

पचपेड़ी थाना के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में महिला कमांडो का किया गया गठन।

पचपेड़ी थाना के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में महिला कमांडो का किया गया गठन।
25 महिला कमांडो नशा मुक्ति के लिए चलाएंगे अभियान
ग्राम पंचायत ने दिया साथ। *

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में चेतना के अंतर्गत नशा के खिलाफ अभियान हेतु ग्राम पंचायत में महिला कमांडो नियुक्त करने निर्देशित किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण) महोदया बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी मस्तूरी श्री लालचंद मोहल्ले के मार्ग दर्शन मिलने पर थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार द्वारा थाना पचपेड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी में जाकर दिनांक 20 .6.2025 को ग्राम पंचायत भवन चिल्हाटी में ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच प्रतिनिधि की उपस्थिति में चिल्हाटी में 25 महिला कमांडो का गठन किया गया। नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताया गया। और अपील किया गया कि ग्राम को नशा मुक्त करें। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण तथा महिला कमांडो ने अपनी सहमति दी है। नशे के संबंध में सूचना मिलने पर बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे और बीट आरक्षक प्रीतम मरावी को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। साइबर फ्रॉड के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button