कलेक्टर ने ली एकलव्य विद्यालय के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने ली एकलव्य विद्यालय के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
कांकेर – कलेक्टर चन्दन कुमार की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित प्राचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में नवीन स्वीकृत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना के हेतु चयनित भूमि को विभाग को हस्तांतरण करने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि कांकेर विकासखण्ड के ग्राम अंजनी, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम फरसकोट, विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम भण्डारडिगी और नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम सुरही में नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु चयनित भूमि में भवन निर्माण कराया जाएगा। बैठक में नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर चन्दन कुमार ने नवीन स्वीकृत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालन हेतु प्राचार्यों की व्यवस्था, छात्रावास अधीक्षक की भर्ती, गुणवत्तायुक्त आवश्यक सामग्री की पूर्ति करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पूर्व से संचालित कांकेर एवं अंतागढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रावास हेतु मांग के अनुरूप आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने संबंधित प्राचार्योंे को निर्देशित किये। शिक्षण सत्र 2019-20 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को लाॅकडाउन अवधि का मानदेय भुगतान करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग माखन सिंह धु्रव, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल, सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े, प्रभारी उप संचालक पंचायत लारेन्स कुमार सहित प्राचार्य एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।