पुलिस लाईन स्थित चेतना भवन बिलासपुर में आगामी दिनों में गणेश उत्सव मूर्ति आगमन एवं विसर्जन के संबंध में आयोजकों को गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा सौहार्द बनाये रखने के संबंध में निम्न निर्देश दिया गया l

पुलिस लाईन स्थित चेतना भवन बिलासपुर में आगामी दिनों में गणेश उत्सव मूर्ति आगमन एवं विसर्जन के संबंध में आयोजकों को गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा सौहार्द बनाये रखने के संबंध में निम्न निर्देश दिया गया l
आज दिनांक- 10.09.2026 को पुलिस लाईन स्थित चेतना भवन बिलासपुर में आगामी दिनों में गणेश उत्सव मूर्ति आगमन एवं विसर्जन के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,‘‘शहर’’ श्री पंकज कुमार पटेल, नपुअ सिविल लाईन परमेश्वर तिलकवार, प्रशिक्षु उपुअ आकाश चैधरी थाना प्रभारी सिरगिट्टी, थाना प्रभारी सिविल लाईन किशोर केंवट, थाना प्रभारी तारबाहर रविशंकर तिवारी, थाना प्रभारी तोरवा रजनीश सिंह एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली देवेश राठौर की उपस्थिति में लगभग 27 गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष आयोजकों की मीटिंग ली गई। आयोजकों को गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा सौहार्द बनाये रखने के संबंध में निम्न निर्देश दिया गया:-
01- अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिलासपुर से अनुमति प्राप्त करें।
02- गणेश मूर्ति स्थल पर पंडाल रोड पर ना लगावें, जिससे की यातायात बाधित हो।
03- विद्युत की सप्लाई पंडाल में सुरक्षित तरीके से करें, जिससे कोई जन हानि ना हो।
04- आयोजन समिति अपने-अपने गणेश स्थल पर समुचित संख्या में वालेटिंयर रखेगें।
05- आयोजन समिति को धार्मिक गाने/भजन ही बजाने एवं फुहड़ गाने नहीं बजाने एवं माननीय सुप्रीमकोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया गया।
06- गणेश पंडाल ऐसे स्थानों पर बनाया जाये, जहां आवश्यक पड़ने पर अग्निशमन वाहन व एम्बुलेंस पहुंच सके।
07- हथियार बंद एवं नशा करने वालों व्यक्तियों को पंडाल में प्रवेश ना दिया जावे।
08- दिनांक- 24.09.2026 तक ही गणेश मूर्ति का विसर्जन करने का निर्देशित किया गया।
09- विसर्जन के समय सभी समितियां एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थान में ही मूर्ति विसर्जन करें।
10- सभी आयोजक समितियों को पंडाल में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।




