छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत नेवरा में नशा मुक्ति अभियान चलाने वाली चेतना समूह की महिलाओं को मिल रही धमकी, सुरक्षा न मिलने से अभियान बंद करने का फैसला, पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार l पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह ने दिया आश्वाशन कहा जल्द से जल्द होगी अवैध शराब बिक्री करने वालो पर कार्यवाही कोई भी अपराधी को छोड़ा नहीं जायगा l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l तखतपुर विधानसभा थाना कोटा ग्राम पंचायत नेवरा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली चेतना स्व सहायता समूह, चेतना मित्र की महिलाएं अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं द्वारा उन्होंने गांव के सरपंच मुंजन साहू, उपसरपंच और कोटा थाना के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान शुरू किया था। बांधा पारा कोल मोहल्ले में कच्ची शराब पकड़े जाने पर उसे नष्ट भी कराया गया। लेकिन इसके बाद शराब बनाने वालों द्वारा महिलाओं को पति और बच्चों को देख लेने की धमकी दी जा रही है। महिलाओं का आरोप है कि इस मामले में उन्हें गांव स्तर पर और प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त साथ और सुरक्षा नहीं मिल रही है।धमकियों से डरी महिलाओं ने अब नशा मुक्ति रैली और अभियान बंद करने का निर्णय लिया है और कहा है कि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। यह खबर महिला सुरक्षा से जुड़ी है। चेतना स्व सहायता महिला समूह की हिम्मत का सम्मान करता है और प्रशासन से मांग करता है कि ग्राम पंचायत नेवरा चेतना स्व सहायता महिला समूह सुरक्षा प्रदान की जाए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button