Uncategorized

Ram Mandir Dress Code: राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रोस कोड हुआ लागू, अब भगवा की जगह पहनेंगे पीले वस्त्र, मोबाइल पर भी लगा प्रतिबंध

अयोध्या। Ram Mandir Dress Code:  अयोध्या के राम मंदिर के पुजारियों ने अपनी पोशाक बदल दी है और उनके मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर न्यास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, “यहां राम मंदिर के पुजारियों की पोशाक में बदलाव किया गया है। अब तक गर्भगृह में भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आने वाले पुजारी अब पीले रंग की (पीतांबरी) धोती के साथ उसी रंग का कुर्ता और पगड़ी पहन रहे हैं।’’ पहले राम लला के गर्भगृह में मौजूद पुजारी भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे।

Read More: Aaj Ka Rashifal 04 July 2024: तीन ग्रहों के संयोग से आज इन तीन राशियों को मिलेगा फायदा, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

वहीं मंदिर के अधिकारियों के अनुसार नया ड्रेस कोड एक जुलाई से प्रभावी हो गया है। नए ड्रेस कोड में पगड़ी पीले रंग के सूती कपड़े से बनी है, इसे सिर पर बांधा जाएगा और नए पुजारियों को पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चौबंदी कुर्ते में कोई बटन नहीं होगा और इसे बांधने के लिए एक धागा पिरोया गया है। पीले रंग की धोती, सूती कपड़े का एक टुकड़ा है जिसे कमर के चारों ओर बांधा जाएगा जो पूरे पैरों को टखनों तक ढकेगी।

Read More: Team India Return Home: स्वदेश लौटी विश्व विजेता टीम इंडिया.. दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय समर्थको का जमावड़ा, लग रहे जमकर नारे

Ram Mandir Dress Code:  पिछली व्यवस्था में मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ चार सहायक पुजारी होते थे, अब प्रत्येक सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी होंगे। पुजारियों के प्रत्येक दल पांच घंटे की पालियों में काम करेगा और उनकी सेवा सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे तक होगी। इन पुजारियों को मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button