छत्तीसगढ़

जिले के पत्रकार एवं व्यापारी संघों को किया गया सम्मानित 

जिले के पत्रकार एवं व्यापारी संघों को किया गया सम्मानित 
नारायणपुर 15 अगस्त 2020 – जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे ने जिले के पत्रकार एवं व्यापारी संघो को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। कोराना वायरस संक्रमण के बचाव हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिले के श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधी क्रमाशः श्री सुनील सिंह राठौर, श्री हेमंत संचेती और श्री अभिषेक बेनर्जी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं व्यापारी संघ द्वारा कोरोना काल में आवश्यक जरूरी सामग्री की आपूर्ति हेतु संघ के अध्यक्ष श्री पंकज जैन को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक  श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, संगठन पदाधिकारी श्री रजनू नेताम के अलावा एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर सर्वश्री गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, धनराज मरकाम के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button