छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में तीन विशेष पर्वों पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में तीन विशेष पर्वों पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की

कवर्धा, 11 मार्च 2026। जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण पर्वों, त्योहारों के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा इन तिथियों को स्थानीय अवकाश के रूप में अनुमोदित किया गया है। घोषित स्थानीय अवकाश की तिथियां निम्नानुसार हैं। श्रावण मास का प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को और भाईदूज (दीपावली) 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को उक्त अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में लागू रहेंगे। हालांकि, इन तिथियों में कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे ताकि वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपर कलेक्टर, जिला कबीरधाम द्वारा इस आदेश को विधिवत जारी कर दिया गया है।
समाचार क्रमांक-329

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button