छत्तीसगढ़

भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भगवान गणेश जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया

भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की

कवर्धा, 10 सितम्बर 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोमवार को कवर्धा शहर के सिंह नवयुवक मंडल गणेशउत्सव समिति ठाकुर पारा, हरदेव लाल गणेश उत्सव समिति सहित कवर्धा शहर के अलग-अलग चौक में विराजे गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री नवीन ठाकुर, श्री पवन जायसवाल, श्री मोहन सिंह, सोनू सिंह, सिंह नवयुवक मंडल गणेशउत्सव समिति के सदस्य श्री अमन ठाकुर, उदय ठाकुर, श्री जीवेन्द्र सिंह, श्री सौरभ, ध्रुव, हरि, ओम, कृष्णा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button