छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर 2026 को आयोजित : विस्तृत जानकारी, समन्वय के लिए जिला नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9826184765, 7489042929 में संपर्क कर सकते हैं।

मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर 2026 को आयोजित : विस्तृत जानकारी, समन्वय के लिए जिला नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9826184765, 7489042929 में संपर्क कर सकते हैं।

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। कोरबा/ कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित “माय भारत युवा कार्यक्रम” तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के जन-जागरुकता अभियान को गति देने के लिए शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विविध क्षेत्र- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स के रूप में कार्य कर रहे युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को “माय भारत युवा कार्यक्रम” तथा “इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब” ELC के लिए जन-चेतना जगाने के अभियान से जोड़ने के लिए जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा विशेष पहल की जा रही हैं।

इस कड़ी में कोरबा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सक्रिय युवाओं, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स को माय भारत युवा कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC से जोड़ने के लिए दिनांक 19 सितंबर 2026 को समय- दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई हैं।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा युवाओं की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रुचि को देखते हुए कोरबा जिले में संचालित माय भारत युवा कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए एवं मज़बूत लोकतंत्र की स्थापना में उनकी सकारात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करने के लिए जिले के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सक्रिय सोशल मीडिया, इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए विशेष पहल की जा रही हैं। श्री सिंह ने बताया कि निश्चित रूप से युवा शक्ति को राष्ट्रहित के कार्यों में जोड़ने से माय भारत युवा कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के लिए जनचेतना जगाने के मुहिम को नई दिशा मिलेगी।
जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने जिले के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय कार्य कर रहे सभी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं को 19 सितम्बर 2026 की बैठक में अपने अमूल्य विचारों के साथ उपस्थित होने की अपील की हैं। विस्तृत जानकारी तथा समन्वय के लिए जिला नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9826184765, 7489042929 में संपर्क कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button