छत्तीसगढ़

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्वारंटीन सेंटर को सुव्यवस्थित करने जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश जांजगीर-चांपा 11 जून 2020

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्वारंटीन सेंटर को सुव्यवस्थित करने जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
जांजगीर-चांपा 11 जून 2020

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने तथा क्वारंटीन सेंटर में समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अन्य राज्यों से लौट रहे जिले के श्रमिकों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीनन सेंटर में समुचित सुरक्षा के उपाय करने, आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार सैंपल एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगरी निकाय के सीएमओ, डीपीएम को पत्र जारी कर निर्देश का पालन सुनिश्चित करने कहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button