भिलाई नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस पर IEC गतिविधियों का आयोजन

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के AHP घटक, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया – 493 एवं 1120 आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में IEC गतिविधियों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में आवास योजना के हितग्राहियों और बच्चों के साथ निबंध लेखन, पेंटिंग, क्विज़ प्रतियोगिता सहित देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति पर आधारित चित्र बनाए।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य संदीप निरंकारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के उप अभियंता दीपक देवांगन, CLTC आदित्य ठाकुर, किरण चतुर्वेदी, लिपिक नरेश ढाकुलकर एवं डोमेश पाली उपस्थित रहे।

अतिथियों ने हितग्राहियों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया और स्वच्छता, शिक्षा एवं अपने आवास परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।




