खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर परिषद की बैठक कल, शहर विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को अपराह्न 4 बजे निगम के बैठक कक्ष क्रमांक 26 में आयोजित की जाएगी।

बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

महापौर परिषद में सड़क, नाली, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर नियमानुसार निर्णय लिए जाएंगे। निगम प्रशासन द्वारा शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उम्मीद है कि इस बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Related Articles

Back to top button