छत्तीसगढ़

पश्चिम मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस व कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में संरक्षा से संबन्धित कार्य किया जायेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां :-
⏩ 16 सितम्बर 2023 से 18 सितम्बर 2023 तक (केवल 03 दिन) बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
⏩ 18 सितम्बर 2023 से 20 सितम्बर 2023 तक (केवल 03 दिन) भोपाल से चलने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
⏩ 16 सितम्बर 2023 से 19 सितम्बर 2023 तक (केवल 04 दिन) कटनी से चलने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
⏩ 17 सितम्बर 2023 से 20 सितम्बर 2023 तक (केवल 04 दिन) बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button