छत्तीसगढ़

शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस.
कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा. म

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ 96 91 444 583
बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। इनमें सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर ओरांव तथा जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे शामिल हैं। कलेक्टर ने इन योजनाओं के अंतर्गत लग रहे शिविरों में पहुंचे लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी ने किसी योजना से अनिवार्य रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मिशन मोड पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए काम करने को कहा है। हर योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर सेचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button